खराब परफोर्मेंस वाले विधायकों का टिकट काटेगी बीजेपी ,बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में लिया गया फैसला,जिसपर जीतने की गारंटी उसको मिलेगा टिकट
दस्तक 7मीडिया ,विभाष झा, पटना /
बिहार विस चुनाव को लेकर जहां एक ओर पटना में इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया की टीम पहुंचकर जायजा ले रही है। वहीं दूसरी ओर तमाम पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशियों का नाम फाइनल करने में जुटी हुई है। अगले एक से दो दिनों में सभी पार्टियों का साझा प्रेस काॅन्फ्रेंस हो सकता है।
चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के चयन में सबसे ज्यादा संयम बीजेपी टिकट देने को लेकर कर रही है। बीजेपी के कार्यसमिति की बैठक में इस बात का निर्णय लिया गया हें कि पिछले चुुनाव में खराब परफॉमेंस वाले विधायकों को इस बार टिकट नहीं दिया जाएगा।
जिस कैंडिडेट की जीत की गारंटी होगी उसी को पार्टी इस बार मौका देगी। जिनकी पकड़ जनता पर मजबूत है। पार्टी इस बात का भी ध्यान रख रही हैं कि वैसे नेता जिनपर इंटी इनकंबेंसी का खतरा हैं उसका टिकट कटना लगभग तय माना जा रहा है। 4 अक्टूबर को बीजेपी कार्यालय में हुई पार्टी कार्यसमिति की बैठक में संभावित उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हुई। पार्टी ने बिहार की करीब 60 सीटिंग सीटों पर समीक्षा की।
प्रदेश अध्यक्ष ने क्या कहा
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि पिछले दिनों चुनाव समिति की बैठक हुई। चुनाव समिति के 18 सदस्य और बिहार के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, विनोद तावड़े इस बैठक में थे। 3 घंटे चली बैठक में 60 सीटिंग सीटों पर चर्चा हुई। इस दौरान जिन विधायकों का परफाॅरर्मेंस अच्छा रहा हैं उनको टिकट देने पर विचार हुआ है। जहां सत्ता में रहते हुये विरोध का खतरा हैं वहां भी बदलाव तय है।
जेडीयू में नये कार्यकर्ता को भी मिल सकता हें टिकट।
जेडीयू के संगठन में जुड़े कई नई चेहरों को टिकट मिल सकता हें।43सीट पर जेडीयू कब्जे में हें और इस बार सो या उससे अधिक सीटों पर चुनाव लड़ सकती हें।जेडीयू के कई पुराने नेता इस भीड़ से पहले ही अलग हो चुके हें ,ऐसे में जेडीयू भी मंथन कर रही हें कि पार्टी से जुड़े नेता जो स्वच्छ और बेदाग छवि हें ,इसमें कई नये कार्यकर्ता भी हो सकते हें ,टिकट देने पर विचार कर रही हें।