तीन महीने से वेतन नहीं,आर्थिक संकट में प्रधान शिक्षक—डॉ. बलराम राम
तीन महीने से वेतन नहीं,आर्थिक संकट में प्रधान शिक्षक—डॉ. बलराम राम
तीन महीने से वेतन नहीं,आर्थिक संकट में प्रधान शिक्षक—डॉ. बलराम राम
दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /
बिहार के सरकारी स्कूलों में कार्यरत प्रधान शिक्षक पिछले तीन महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण गहरे आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। दुर्गा पूजा जैसे बड़े त्योहार बिना वेतन के बीत गए और अब दीपावली व छठ जैसे पर्व कैसे मनाएंगे—यह चिंता शिक्षकों को लगातार सता रही है। इस विषय पर प्रधान शिक्षक नेता डॉ. बलराम राम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए शिक्षा विभाग की उदासीनता पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा शिक्षक ही राष्ट्र निर्माण की नींव होता है,लेकिन आज वही शिक्षक आर्थिक तंगी और सामाजिक उपेक्षा का शिकार है। सरकार सिर्फ घोषणाएँ करती है,जमीनी हकीकत कुछ और है। डॉ. राम ने बताया कि वेतन भुगतान के साथ-साथ सरकार ने सेवा निरंतरता,वेतनवृद्धि,स्थानांतरण और पुरानी पेंशन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चुप्पी साध रखी है। इससे शिक्षकों में नाराजगी और असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।उन्होंने राज्य सरकार से मांग की है कि प्रधान शिक्षकों का लंबित वेतन तुरंत भुगतान किया जाए,उनकी अन्य ज्वलंत समस्याओं का समाधान शीघ्र किया जाए,
ताकि शिक्षक पूरी निष्ठा और मन से बच्चों की पढ़ाई और विकास में ध्यान दे सकें। डॉ. बलराम राम ने कहा कि अगर सरकार अब भी इन समस्याओं की अनदेखी करती रही,तो शिक्षक समुदाय को आंदोलन का रास्ता अपनाने पर मजबूर होना पड़ेगा।