दरभंगा से बदलाव की शुरुआत,मांझी के नेतृत्व में उठेगी नई आवाज़: डॉ. इज़हार अहमद

दस्तक 7 मीडिया दरभंगा

जिले में एक बड़े सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रम की तैयारी पूरी हो चुकी है। इसे लेकर पूर्व विधायक डॉ. इज़हार अहमद ने नैना घाट में समाजसेवी शाहनवाज खान के आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। डॉ.अहमद ने बताया कि 5 अक्टूबर,रविवार को 11 बजे दरभंगा ग्रामीण विधानसभा के भालपट्टी कर्बला मैदान,दुर्गा मंदिर के पास मे दलित–अतिपिछड़ा–अल्पसंख्यक संवाद” का आयोजन किया जा रहा है।इस संवाद के मुख्य अतिथि होंगे पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी,जो हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के संस्थापक भी हैं।।डॉ. इज़हार अहमद ने कहा।यह सिर्फ एक राजनीतिक सभा नहीं,बल्कि एक सामाजिक आंदोलन की शुरुआत है। इसका मकसद है उन वर्गों को आवाज़ देना जो अब तक विकास और न्याय से वंचित रहे हैं।।उन्होंने कहा कि दलित,अतिपिछड़ा और अल्पसंख्यक समाज आज भी अपने अधिकारों के लिए लड़ रहा है। मांझी जी जैसे नेता का साथ मिलने से इन वर्गों को एक मज़बूत मंच मिलेगा। डॉ. अहमद ने कहा कि मांझी जी का पूरा राजनीतिक जीवन गरीबों और वंचितों की सेवा में बीता है। उनका दरभंगा आना मिथिलांचल के लिए ऐतिहासिक मौका है।
इस मौके पर समाजसेवी शाहनवाज खान ने कहा यह संवाद कार्यक्रम समाज में नई सोच और नई दिशा लेकर आएगा। डॉ. अहमद ने आगे कहा कि अगर दलित,पिछड़ा और अल्पसंख्यक समाज केवल वोट देने तक सीमित रहेगा,तो उनके अधिकारों की अनदेखी होती रहेगी। अब वक्त है कि यह समाज संगठित होकर अपनी भागीदारी तय करे। तभी सच्चा विकास होगा। उन्होंने सभी लोगों से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की और कहा कि आइए,हम मिलकर एक नई शुरुआत करें और समाज को आगे बढ़ाएं।