नगर पंचायत भरवाड़ा में 47 विकास कार्यो का मंत्री में किया शिलान्यास

– मंत्री के जाते ही भरभरा कर गिरा शिलापट्ट

दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा/

नगर पंचायत भरवाड़ा में स्थानीय विधायक सह मंत्री जीवेश कुमार ने शनिवार को 17 करोड़ 55 लाख की लागत से 47 विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन स्थानीय किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। वही स्कूली छात्राओं ने स्वागत गान से आगत अतिथियों का अभिनंदन किया। मौके पर मंत्री जीवेश कुमार ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार ने विकास की नई पहचान बनायी है। बिहार के पटना में चुनाव से पहले मेट्रो का उद्घाटन हर हाल में करके रहेंगे। दस वर्षों के कार्यकाल में जाले विधानसभा क्षेत्र में 425 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का जाल बिछाया गया है। वही जलापूर्ति योजना के लिए जाले नगर परिषद, नपं सिंहवाड़ा और कमतौल को राशि मिली है। नपं भरवाड़ा ने जलापूर्ति योजना के लिए अबतक फाइल नही भेजी है जिस कारण कार्य पेंडिंग है। मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में अमन चैन के साथ सबका विकास हो रहा है। मैंने बिना भेदभाव के काम किया है इसलिए मुझे मजदूरी भी मिलनी चाहिए। मंत्री ने बिना नाम लिए विपक्षी के बारे में कहा कि कौन सी सड़क किस विभाग की है इसकी जानकारी नही है उसके बावजूद राजनीति करते हैं। कार्यक्रम में मुख्य पार्षद सुनील भारती , उप मुख्य पार्षद अवधेश साह, मंडल अध्यक्ष रमेश कुशवाहा, सूरज गुप्ता, नौशाद खान, खेशाल इरशाद, प्रीति गुप्ता, राजेश साह, मिथिलेश यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।