गायघाट में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, बिजली आपूर्ति ठप:, कई गांवों में अंधेरा

दीपक कुमार। गायघाट

प्रखंड के गायघाट और बेनीबाद क्षेत्र में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। तेज हवाओं और बारिश के कारण खेतों में खड़ी धान की फसलें गिर गईं, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है।

लगातार आंधी पानी से बिजली के के जगह हाईटेंशन तार भी टूट गए, जिसके कारण मैथी और बरुआरी विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांवों में लगभग 9 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। अब ये यहां के गांव अंधेरे में डूबे हैं।
। इस बारिश से कई कच्चे मकानों को भी नुकसान पहुंचा है।
बरुआरी विद्युत उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति भी पिछले 9 घंटे से बाधित है। फीडर के इंजीनियर ललित यादव से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन नहीं लग सका। बेनीबाद , गायघाट सहित दर्जनों गांव बिजली कटौती से प्रभावित हैं।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है, ताकि सामान्य जनजीवन पटरी पर लौट सके।