घनश्यामपुर थाना के नए थानाध्यक्ष बने आलोक कुमार, अपराध और शराब के अवैध कारोबारियों पर सख्त अंकुश लगाना उनकी पहली और सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकता होगी।

दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।

पुलिस उप-निरीक्षक (SI)आलोक कुमार ने शनिवार को घनश्यामपुर थाना के नए थानाध्यक्ष (SHO) के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने थाना में कार्यरत सभी पुलिस पदाधिकारियों से औपचारिक परिचय प्राप्त किया।यह महत्वपूर्ण है कि SI आलोक कुमार पहले से ही घनश्यामपुर थाना क्षेत्र की भौगोलिक और सामाजिक परिस्थितियों से भली-भांति परिचित हैं, जो उन्हें कार्यभार संभालने में अतिरिक्त मदद करेगा।पदभार ग्रहण करने के बाद,आलोक कुमार ने दस्तक7मीडिया से प्रेस वार्ता के दौरान अपनी प्राथमिकताओं पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध और शराब के अवैध कारोबारियों पर सख्त अंकुश लगाना उनकी पहली और सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकता होगी। नए थानाध्यक्ष ने यह भी कहा कि उनका लक्ष्य क्षेत्र में पुलिस-पब्लिक रिलेशनशिप को और भी अधिक मजबूत बनाना है। इसके साथ ही, उन्होंने थाना आने वाले हर व्यक्ति की विभिन्न समस्याओं का हर संभव समाधान करने का आश्वासन दिया।


इस अवसर पर, थाना में उपस्थित अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने नए थानाध्यक्ष आलोक कुमार का गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से एसआई अश्विनी कुमार, एसआई रानी कुमारी, एएसआई रजनीश कुमार सिंह सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे।