गायघाट में तेज प्रताप यादव के जन संवाद में उमड़ी भीड़, जनता के बीच से सियासी संदेश.

दीपक कुमार। गायघाट

मुजफ्फरपुर जिला के गायघाट विधानसभा के पिरौंछा में जन संवाद यात्रा के तहत तेज प्रताप यादव ने भारी बारिश में जनसभा को संबोधित किया। पार्टी के कार्यकर्ता उमेश यादव ने तेज प्रताप यादव को अंग वस्त्र पहना कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जन शक्ति जनता दल से उम्मीदवार भी गायघाट से होगा। उन्हें वोट देकर जीताने का प्रयास करेंगे। उमीदवार का यही का होगी।

हजारों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने जनता जनार्दन ने भारी बारिश के बीच सभा को सुनने का जो का काम किया उसके लिए तेज प्रताप यादव ने कहा कि आप सभी का दिल से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूं।

जनशक्ति जनता दल का विस्तार प्रतिदिन बहुत ही तेज गति से हो रहा है, ये सब आपलोगों के प्रेम, सहयोग और समर्थन के कारण ही संभव हो पा रहा है।

महागठबंधन के वोटबैंक में दरार तो नहीं पड़ेगा!

बता दें कि बिहार में यादव समुदाय की आबादी 14% है और मुस्लिमों की संख्या 18% है. ये दोनों की समूह आरजेडी के परंपरागत मतदाता हैं. इन दोनों का समीकरण जहां जुट जाता है तो विधानसभा की 50 से ज्यादा सीटों पर निर्णायक हो जाते हैं. इससे अलग तेज प्रताप की सभाओं में उमड़ रही भीड़-खासकर युवा और मुस्लिम चेहरों की मौजूदगी यह सवाल खड़ा कर रहा है कि क्या तेज प्रताप यादव इस समीकरण में सेंध लगा सकते हैं?