गौराबौराम बीडीओ का स्थानांतरण, CO अभिषेक आनंद को मिला अतिरिक्त प्रभार

दस्तक7मिडिया,गौड़ा बौराम, दरभंगा।

गौराबौराम प्रखंड में कार्यरत प्रखंड विकास पदाधिकारी उमेश कुमार सिंह का स्थानांतरण पूर्वी चंपारण के मधुबन प्रखंड में हो गया है। उनके स्थान पर, वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर, गौराबौराम के अंचलाधिकारी अभिषेक आनंद को प्रखंड विकास पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
निवर्तमान बीडीओ उमेश कुमार सिंह का कार्यकाल 20 अप्रैल, 2024 से शुरू होकर 1 अक्टूबर, 2025 तक रहा। अपने इस कार्यकाल में उन्होंने प्रखंड के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई।
फिलहाल, गौराबौराम प्रखंड में नए बीडीओ की स्थायी नियुक्ति नहीं हुई है, जिसके चलते यह महत्वपूर्ण पद खाली है और सीओ अभिषेक आनंद के पास अब दोहरी जिम्मेदारी आ गई है।
इस अवसर पर, प्रखंड नाजिर इंद्र मोहन कुमार, पंचायत सचिव विपिन झा सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे। सीओ अभिषेक आनंद के प्रभार संभालने के बाद, अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि प्रखंड में नए बीडीओ की नियुक्ति कब तक होती है।