गायघाट में कल आयेंगे तेजप्रताप, कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित , नए उम्मीदवार का ऐलान

दीपक कुमार। गायघाट

गायघाट से बड़ी खबर आ रही है जहां गायघाट विधानसभा के पिरौंछा गांव में पूर्व मुखिया उमेश सिंह यादव के आवास पर कल 4 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव का आगमन होगा। इस दौरे के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सवाल यह उठ रहा है कि क्या जनशक्ति जनता दल की सक्रियता से राजद को गायघाट सीट पर बड़ा नुकसान झेलना पड़ेगा?

बता दें कि अपने जन संवाद यात्रा के तहत गायघाट विधानसभा के प्रखंड गायघाट पिरोछा में जनसभा में हजारों की संख्या में आए हुए युवाओं, महिलाओं और आदरणीय बुजुर्गों को संबोधित करेंगे।

जनशक्ति जनता दल के प्रति विश्वास, प्रेम और समर्थन के लिए गायघाट विधानसभा के सभी जनता जनार्दन का दिल से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करेंगे। पार्टी जिम्मेवारी उमेश सिंह को देने जा रहा है। उमेश सिंह ने बताया कि अगर जनशक्ति जनता दल यहां से जीतकर आती है तो हम सबसे पहले शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क निर्माण के कार्य को बेहतर करने का काम करेंगे।