बैंक में पुलिस की सघन चेकिंग: गायघाट पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की जांच, ग्राहकों को धोखाधड़ी से बचने के दिए टिप्स

दीपक कुमार। गायघाट
थाना प्रभारी सरून कुमार मंडल के नेतृत्व में गायघाट पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न बैंकों और वित्तीय संस्थानों में सुरक्षा चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस टीम ने बैंक परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की। अनावश्यक रूप से खड़े लोगों को पूछताछ के बाद वहां से हटाया गया।
बैंक के अंदर ग्राहकों को व्यवस्थित कतार में खड़ा किया गया। पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे, वार्निंग अलार्म और अन्य सुरक्षा उपकरणों की जांच की। शाखा प्रबंधक से सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा की गई।
पुलिस ने ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। बैंक के बाहर मौजूद लोगों से भी पूछताछ की गई। इस दौरान पुलिस टीम ने बैंक में आए ग्राहकों को धोखाधड़ी, जालसाजी और टप्पेबाजी से बचने के लिए जागरूक किया। जानकारी के अनुसार बता दे कि
वरीय पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरपुर के निर्देशानुसार जिलांतर्गत सभी थाना/ओ0पी0 की टीम द्वारा बैंकिंग प्रतिष्ठानों/पेट्रोल पंपों की सुरक्षा-व्यवस्था को सुनिश्चित करने हेतु बैंक/पेट्रोल पंप के आस-पास संदिग्धों पर सतत निगरानी रखी जा रही हैं।