विसर्जन जुलूस में बिना अनुमति के डीजे बजाने पर डीजे मालिक समेत अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा /

स्थानीय थाना क्षेत्र के नगर पंचायत भरवाड़ा में दुर्गापूजा के विसर्जन जुलूश में बिना अनुमति के तेज आवाज में डीजे बजाने पर सिंहवाड़ा पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने विसर्जन में बज रहे डीजे सुजीत साउंड और वाहन मालिक पर समेत डीजे लाने वाले अज्ञात लोगो पर प्राथमिकी दर्ज की है। थाना अध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया की दुर्गापूजा का विसर्जन जुलूस ढोल नगाड़ों के साथ भगवती मंदिर से शांतिपूर्वक निर्धारित मार्ग से घोड़दौड़ चौक तक पहुंच चुके थे। इसी बीच पिकअप भान पर सुजीत साउंड की साउंड सिस्टम तेज आवाज में में शांतिपूर्ण तरीके से चल रहे जुलूश में प्रवेश कर गया। जिसके बाद पूजा समिति के सदस्यों ने इसपर आपत्ति जताते हुए डीजे को हटाने की मांग की जिसके बाद भगदड़ की नौबत आ गई हालांकि पुलिस बल के सहयोगी से मामले को तुरंत काबू कर लिया गया।