सिंहवाड़ा पुलिस ने अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, चार बाइक समेत मास्टर चाभी एवं कई मोबाइल बरामद।

दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा /विजय ठाकुर

सिंहवाड़ा थाना पुलिस ने शुक्रवार को अंतर्जिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने चोरी की चार बाइक तीन मोबाइल फ़ोन समेत दो मास्टर चाभी भी बरामद किया है। सिंहवाड़ा थाना पर आयोजित प्रेस कॉन्फ़्रेंस को संबोधित करते हुए सदर टू डीएसपी शुभेंदु कुमार सुमन ने बताया की सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटना के बाद सिंहवाड़ा थाना अध्यक्ष बसंत कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दो युवक को चार चोरी को बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसकी पहचान मुजफ्फरपुर जिले के जजुआर थाना क्षेत्र के लखन पुर निवासी राजा कुमार (22) और सीतामढ़ी जिले के नानपुर थाना क्षेत्र के कोयली गाव निवासी छोटू कुमार (26) के रूप में हुई। पुलिसिया पूछताछ में दोनों ने बताया कि ये लोग बाइक चोरी कर मधुबनी जिले के साहारघाट थाना क्षेत्र के केरवा गांव निवासी दुखी यादव (30) के हाथो बेच देते थे और दुखी उसको नेपाल में खपा देते था। वही विगत दिनों जाले हॉस्पिटल से बुलेट बाइक भी इन दोनों ने चोरी कर दुखी यादव के हाथ से तीस हज़ार रेट लगाने का व्हाटसप पर मैसेज भी पाया गया है। सभी शातिर चोर हैं। ये लोग डिमांड पर गाड़ी की चोरी करते थे और उसको बेच देते थे। राजा कुमार पर कमतौल थाना में 251/23 सिमरी थाना में 291/21 कटरा थाना के जजुआर ओपी में 117/21 दर्ज है। छापामारी दल में एएसआई कमलेश कुमार मिश्र, दिलीप कुमार , विक्रांत यादव , पीटीसी नीतीश कुमार यादव मौजूद थे।