गौड़ाबौराम में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन, श्रद्धालुओं की लगी रही भीड़।
दस्तक 7मीडिया ,गौड़ाबोराम /
गौड़बौराम प्रखंड क्षेत्र में विजयादशमी और दशहरा का त्योहार धूम धाम से मनाया गया।यह त्योहार शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
विभिन्न स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन बुधवार की शाम में हुई, जबकि अधिकांश जगहों पर शुक्रवार की अहले सुबह शुभ मुहूर्त में विसर्जित किया गया,जिसमें आधारपुर, बाथ, उफ़रौल गांवों में बुधवार को तो वहीं आसी, महुआर, दक्षिणी कसरौर, कोठराम, पूनाच,तपस्या टोल कन्हाई में शुक्रवार को विसर्जन किया गया।
मूर्ति विसर्जन के दौरान सुरक्षा और समाधान का प्रशासन की ओर से पुख़्ता इंतजाम किया गया था। प्रखण्ड अंचलाधिकारी अभिषेक आनंद के आदेशानुसार आपदा मित्र तथा पुलिसकर्मी वर्दी और सादे लिबाज में चप्पे चप्पे पर तैनात रहे। असमाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरे का भी इस्तेमाल किया गया।
