बिहार BJP के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने गुरुवार को किशनगंज के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों और मंदिरों का दौरा किया। इसी क्रम में, उन्होंने शहर के प्रसिद्ध रूईधासा दुर्गा पूजा मंडप में विधिवत पूजा-अर्चना की।
पूजा मंडप पहुंचने पर, पूजा समिति के सदस्यों ने अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. जायसवाल ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “मैं माता दुर्गा से प्रार्थना करता हूं कि सभी लोग स्वस्थ रहें। बिहार BJP के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने गुरुवार को किशनगंज के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों और मंदिरों का दौरा किया।
बिहार BJP के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने गुरुवार को किशनगंज के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों और मंदिरों का दौरा किया। मां की पूजा कर धन्य हुआ विकसित भारत के निर्माण में सभी को अपना योगदान देना चाहिए।” उन्होंने यह भी बताया कि, वे कुछ दिनों तक किशनगंज में ही रहेंगे और उन्हें अपनी जन्मभूमि पर पूजा देखने का सौभाग्य मिला है। वही इस दौरान जिले के चप्पे चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।
पंडालों में पुलिस बल तैनात पुलिस प्रशासन लगातार सभी प्रकार के गतिविधियों पर नजर रख रही है। SP और DM खुद CCTV के माध्यम से पैनी नजर बनाए हुए है। जिले के सैकडो पूजा पंडालों में पुलिस बलों की तैनाती की गई है। ये पदाधिकारी रहे मौजूद इस मौके पर पूजा समिति के सचिव कुंदन सिंह, सुशील झा, प्रकाश राय, प्रदीप सिंह, पवन सिंह, संजय सिंह, कुणाल सिंह, गौरव सिंह, सुरजीत दास, मुकेश ओझा, संजीव सिंह, अक्षय, अमन, मोनू, गौतम, रौनी, गोलू, अमित, सोमनाथ, अभिषेक, शुभम, शिवम, विजय राय सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।
