कटिहार के कुरसेला में विजयादशमी के दिन गुरुवार की दोपहर करीब 1 बजे एक नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया । जिसमें 2 लोग बह गए जबकि तीन लोगों को बचा लिया गया। सूचना मिलने पर SDRF की टीम भी पहुंची और लापता लोगों की तलाश में जुट गई। नाव सवार सभी 5 लोग दियारा क्षेत्र से लौट रहे थे।
घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय लोग।
घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय लोग।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस।
रोते बिलखते परिजन।
लोगों ने बताया कि खेरिया गांव निवासी वकील परिहार, इंदल मंडल, सुदामा चौधरी, संतलाल साहनी और फुलेश्वर कुमार नाव से गंगा पार कर दियारा इलाके में खेसारी की बुआई के लिए सुबह ही दियारा क्षेत्र गए थे। गुरुवार की दोपहर करीब 1 बजे वह वापस घर के लिए आ रहे थे। बाढ़ की वजह से सभी 5 लोगों ने नाव का सहारा लिया। लेकिन गंगा-कोसी संगम स्थल के समीप नाव अचानक असंतुलित होकर पलट गई।
एक ने बांस के सहारे बचाई जान
वकील परिहार ने बताया कि वे गंगा-कोसी संगम स्थल के उस पार दियारा में खेसारी बोने गए थे। वापसी के दौरान जैसे ही नाव को पटियाल से बांधा गया, अचानक नाव पलट गई। किसी तरह वे बांस के सहारे तैरकर दियारा की ओर लौटकर अपनी जान बचाने में सफल हुए। वहीं इंदल मंडल (खेरिया) और सुदामा चौधरी को भी मछुआरों ने सुरक्षित बाहर निकाला। लेकिन संतलाल साहनी और फुलेश्वर कुमार गंगा-कोसी नदी के तेज बहाव में बह गए, जिनका अब तक कोई पता नहीं चल सका है।
बासं के सहारे जान बचाने वाले वकील परिहार।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन भी मौके पर पहुंचा। कुरसेला थाना पुलिस, गोताखोरों और एनडीआरएफ की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया। पुलिस का कहना है कि NDRF की टीम लापता लोगों की तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक उनका पता नहीं चल सका है।
घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय लोग।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि गंगा-कोसी संगम स्थल पर नदी का बहाव तेज होने के कारण छोटी नाव पर यात्रा जोखिम भरी साबित हुई। लापता व्यक्तियों के परिवारों में चिंता का माहौल है। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ाने की मांग की है। प्रशासन ने लापता लोगों की तलाश तेज कर दी है।
कुर्सेला थाना अध्यक्ष राकेश कुमार का कहना है कि गंगा-कोसी संगम स्थल पर नाव पलटने से दो लोग लापता हो गए, जबकि तीन लोगों को बचा लिया गया। आगे उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन और गोताखोरों की टीम लगातार गंगा और कोसी नदी के संगम क्षेत्र में तलाश अभियान चला रही है
