गांधी जी के आदर्शों को अपनाएं,तभी बदलेगा समाज : उदय शंकर यादव,

महात्मा गांधी की जयंती रसलपुर छोटकी कोठी में धूमधाम से मनाई गई

दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं जयंती इस वर्ष भी पूरे श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। हायाघाट विधानसभा क्षेत्र के रसलपुर छोटकी कोठी गांव में इंडिया गठबंधन के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत गांधी जी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करके की गई। इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर गांधी जी को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर इंडिया गठबंधन के संयोजक सह राजद जिला अध्यक्ष उदय शंकर यादव ने सभा को संबोधित करते हुए महात्मा गांधी के जीवन और उनके आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा गांधी जी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को पोरबंदर (गुजरात) में हुआ था। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में नस्लभेद के खिलाफ आंदोलन चलाया और भारत लौटने के बाद सत्य,अहिंसा और सत्याग्रह के रास्ते पर चलकर देश को आजादी दिलाई। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे गांधी जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं। अगर हम गांधी जी के किसी एक गुण को भी अपने अंदर उतार लें,तो समाज और देश दोनों में सकारात्मक बदलाव आ सकता है,उन्होंने कहा सभा में भाकपा माले के जिला सचिव वैद्यनाथ यादव,हायाघाट प्रखंड के उपप्रमुख मो.आशिफ अली उर्फ मिस्टर साहब,ग्राम रसलपुर के मुखिया मो. अलाउद्दीन,मो.इमरान खान,राजद नेता हीरा दास,अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सुभाष पासवान,इजाज अहमद,मो. दुलारे,देबू पासवान,हरि जी,गुलशन राम,मो.अब्दुल सहित कई अन्य प्रमुख नेताओं और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी लोगों ने गांधी जी के चित्र पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में ग्रामीणों की भी बड़ी भागीदारी देखने को मिली।
इस अवसर पर वक्ताओं ने युवाओं से अपील की कि वे गांधी जी की शिक्षाओं को समझें और अपने जीवन में लागू करें,ताकि एक बेहतर और समतामूलक समाज का निर्माण हो सके।कार्यक्रम शांतिपूर्वक और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।