नवरात्र का यह पर्व केवल आस्था का ही नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक है- संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह।

दस्तक7मिडिया, अलीनगर, दरभंगा।

दरभंगा पूर्वी जिला भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री श्री संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने अलीनगर विधानसभा अंतर्गत कुर्सो, आवाम, मदनपुर, शेरपुर, नारायणपुर, गोरियारी, ककोढ़ा और पिरहौली में स्थापित विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण किया। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं से मुलाकात कर मां दुर्गा के चरणों में नमन किया और पूजा-अर्चना की।

इस मौके पर महामंत्री श्री संजय सिंह पप्पू सिंह ने कहा कि “मां दुर्गा शक्ति और धर्म की प्रतीक हैं। नवरात्र का यह पर्व केवल आस्था का ही नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक है। दरभंगा सहित पूरे मिथिला में श्रद्धालु जिस भाव और भक्ति के साथ मां की आराधना करते हैं, वह हमारे सांस्कृतिक वैभव को और भी गौरवान्वित करता है। देवी मां की कृपा से समाज में शांति, समृद्धि और सद्भाव का वातावरण बने, यही हमारी कामना है।
उन्होंने यह भी कहा कि दुर्गा पूजा जैसे पर्व हमें यह प्रेरणा देते हैं कि हम बुराई पर अच्छाई की जीत के संकल्प को जीवन में उतारें और समाज में सकारात्मकता फैलाएं। इस मौके पर संजय सिंह पप्पू सिंह ने ये भी कहा इतने सुंदर और भव्य पंडाल का निर्माण तथा सुव्यवस्थित आयोजन देख कर मुझे प्रसन्नता हुई। आयोजन समिति के सभी सदस्यों का यह प्रयास सराहनीय है। आप सभी का उत्साह और समर्पण समाज के लिए प्रेरणा है। मैं हृदय से सभी आयोजकों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं कि मां दुर्गा की कृपा आप सब पर बनी रहे।


मौके पर मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम झा,महामंत्री शंभु पासवान,ब्रजेश झा,कुमार मिश्र,उपाध्यक्ष बिन्धनाथ झा,विवेकानंद झा,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अरुण चौधरी,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह,राजकुमार सिंह आदि मौजूद थे।