दरभंगा जिला के सदर थाना क्षेत्र में एन एच सड़क किनारे एक स्वर्ण व्यवसायी की संदिग्ध मौत ?पुलिस के जांचोपरांत ही पता चलेगा कि दुर्घटना हें या फिर हत्या ?

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा

सदर थाना क्षेत्र के रानीपुर -बुच्चामन के पास एन एच 27के किनारे पुलिस को लाश मिली हें ,जिसकी पहचान स्वर्ण व्यवसायी के रूप में की जा रही हें। इस मामले में फिलहाल पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही हें। पुलिस कह रही हें कि यह दुर्घटना हें ,स्थानीय लोग कह रहें हें कि हत्या कर इस लाश को यहां फेंका गया हें। मामला जो भी हो यह जांच का विषय हें। सदर एसडीपीओ राजीव कुमार ने कहा कि उन्हें भी सूचना मिली हें ,उन्होंने कहा कि घटना स्थल पर जा रहें हें।
इधर स्थानीय लोग बता रहें हें कि दरभंगा टावर पर एसबी ज्वेलर्स नामक दुकान गंगा काम्प्लेक्स के दूसरे मंजिल पर स्थित हें जिसका मालिक मनीष गुप्ता हें। बताया जा रहा हें कि दुकान से घर के लिये तीन बजे निकला था और 5या 5.30बजे में उसका लाश एन एच 27किनारे पड़ा मिला हें।

स्थानीय लोग तरह तरह के कयास लगा रहें हें कोई कहता हें कि मनीष की हत्या कर लाश वहां फेंक दिया हें जो क्षत -विक्षत हें। क्यूंकि घटना स्थल पर एक बूंद भी खून नहीं हें। लोग यह भी कह रहें हें कि जहां लाश मिली हें वहां एक बूंद खून तक नहीं हें। लोग कह रहें हें कि अगर दुर्घटना से मौत होती तों वहां खून के धब्बे या बहुत सारा खून दिखाई पड़ता जो बिल्कुल नहीं हें।अगर किसी दों पहिया वाहन से भी मृतक जा रहें होते तों मोटरसायकिल वहां रहता। वहीं पुलिस को शक हें कि किसी अज्ञात वाहन की ठोकर से मौत हुई हें। अगर वाहन से धक्का लगा रहता तों खून के धब्बे जरूर रहता पर ऐसा नहीं हें।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले को बारीकी से जांच कर रही हें ,अब देखना हें कि दुर्घटना के कारण मौत हुई हें या फिर हत्या ?