लापरवाही: गायघाट शिवदाहा वार्ड 5 में निजी जमीन पर बनाई पानी टंकी, बीडीओ और सीओ से की शिकायत, हटाने की मांग

दीपक कुमार। गायघाट

शिवदाहा पंचायत के वार्ड नंबर 5 में एक किसान के निजी जमीन पर पंचायत के पूर्व मुखिया और पूर्व वार्ड सदस्य के द्वारा हर घर नल जल योजना के पानी टंकी बनाने पर जमीन मालिक गांव के ही पप्पू श्रीवास्तव उर्फ संजय कुमार वर्मा ने गायघाट बीडीओ व सीओ के यहां लिखित शिकायत की है। कहा गया कि वार्ड नंबर 5 में हर घर नल का जल का योजना का योजना से निजी जमीन पर बिना सहमति के पानी टंकी का निर्माण कर दिया है। वह मेरा ज़मीन पर अतिक्रमण कर दिया है। वार्ड में पूर्व से निर्मित नली गली निर्माण कार्य में भी बड़ी

अनियमितता बरती गई है।इसे हटाने की मांग करते हुए अधिकारियों को आवेदन देकर शिकायत की हैं। पप्पू श्रीवास्तव उर्फ संजय कुमार वर्मा ने गायघाट बीडीओ डां संजय कुमार राय को कहा कि अपने स्तर से जांच कर उचित कार्रवाई की जाए। पप्पू श्रीवास्तव उर्फ संजय कुमार वर्मा ने बताया कि अगर समय रहते अतिक्रमण नहीं हटाया तो न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।