दरभंगा जिला के बेता पुलिस की बड़ी सफलता, फरार अभियुक्त गिरफ्तार
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने के अभियान के तहत दरभंगा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मारपीट एवं आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले में फरार अभियुक्त अश्वनी कुमार मिश्रा उर्फ “अशी” पिता बिनोद मिश्रा, साo लडूगामा, थाना बेनिपट्टी, जिला मधुबनी को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर धर दबोचा।
इस कार्रवाई को बेंता थाना पुलिस ने अंजाम दिया। अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम ने विशेष रणनीति बनाकर दबिश दी और उसे पकड़ने में सफलता प्राप्त की।

