दरभंगा उघरा खैरा में दुर्गा पूजा समिति द्वारा नवदिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा  /गुड्डू राज 

दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में इस वर्ष भव्य रूप से नवदिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर वृंदावन धाम से पधारी पूज्या गंगा मिश्रा जी ने अपने श्रीमुख से प्रभु श्रीराम की महिमा का वर्णन कर श्रद्धालुओं को भक्ति रस से सराबोर कर दिया।

पूज्या गंगा मिश्रा ने कथा प्रवचन के दौरान कहा कि श्रीराम कथा केवल धार्मिक आयोजन भर नहीं है, बल्कि यह मर्यादा, अनुशासन और आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा देती है। उन्होंने बताया कि इस कलियुग में यदि कोई भी व्यक्ति श्रीराम जी के नाम और चरित्र का आश्रय ले लेता है, तो उस पर इस घोर कलिकाल का प्रभाव नहीं पड़ता।

कार्यक्रम स्थल पर बहुत ही सुंदर दुर्गा पूजा मंडप और माँ दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है। पूजा-पाठ के साथ-साथ पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।

इस आयोजन में समिति के सक्रिय सदस्य शिवशंकर झा (बबलू झा), प्रवीन जी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने पूरे मनोयोग और लगन से कथा एवं पूजा-पाठ की व्यवस्था संभाली। उनके परिश्रम और निष्ठा से यहाँ का माहौल आध्यात्मिक और श्रद्धामय हो गया है।

नवरात्र के पावन दिनों में यह आयोजन स्थानीय लोगों के लिए आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक बन गया है। ग्रामीणों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ प्रतिदिन कथा श्रवण करने पहुँच रही है, जिससे पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिकता का अद्भुत उत्साह देखने को मिल रहा है।