गायघाट में सप्तमी तिथि पर मां दुर्गा का पट खुलते ही पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।। जयकारों की गूंज से भक्तिमय हुआ वातावरण
दीपक कुमार। गायघाट
प्रखंड के महेशवारा में शारदीय नवरात्र के अवसर पर जैसे ही मां दुर्गा का पट्ट खोला गया, मंदिर परिसर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला, ढोल-नगाड़ों, शंखध्वनि और जयकारों से माहौल गूंज उठा। यह भव्य आयोजन सर्वोदय दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में किया गया।
समिति के अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां दुर्गा की पूजा धूमधाम से की जा रही है, लेकिन इस बार श्रद्धालुओं की संख्या पहले की अपेक्षा कहीं अधिक देखने को मिली। उन्होंने बताया कि पूरे गांव और आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु शामिल हुए, जो ढोल-नगाड़ों के साथ मां की जय-जयकार करते हुए चल रहे थे।
