घनश्यामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,पॉक्सो एक्ट का अभियुक्त और वर्षों से फरार वारंटी गिरफ्तार,
घनश्यामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,पॉक्सो एक्ट का अभियुक्त और वर्षों से फरार वारंटी गिरफ्तार,
घनश्यामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,पॉक्सो एक्ट का अभियुक्त और वर्षों से फरार वारंटी गिरफ्तार,
दस्तक7मिडिया, गौड़ा बौराम, दरभंगा।
घनश्यामपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए विभिन्न मामलों में दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी के कुशल नेतृत्व में गठित टीम द्वारा गहन अनुसंधान और छापामारी के बाद की गई।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में एक पॉक्सो एक्ट का नामजद अभियुक्त विकाश शर्मा है। विकाश शर्मा, जो जयदेवपट्टी गांव निवासी योगनन्द उर्फ योगी शर्मा का पुत्र है, उसके विरुद्ध घनश्यामपुर थाना में कांड संख्या- 327/25 दर्ज है।
वहीं, दूसरी महत्वपूर्ण गिरफ्तारी में पुलिस ने वर्षों से फरार चल रहे वारंटी जयराम शर्मा को धर दबोचा। जयराम शर्मा, जो झूंगर शर्मा का पुत्र है, उसे पुलिस ने उसके पैतृक निवास पाली गांव स्थित घर से गिरफ्तार किया। पुलिस के इस कदम से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अन्य फरार अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी के मार्गदर्शन में इस सफल छापामारी दल में थानाध्यक्ष बलबंत कुमार, एस आई रानी कुमारी, एस आई अश्विनी कुमार, और एएसआई रजनीश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ शामिल थे। पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेजा जाएगा।