गायघाट रिशु हत्याकांड – न्याय अवश्य मिलेगा, अपराधियों पर कार्रवाई सुनिश्चित है: केंद्रीय मंत्री डॉ राज भुषण
गायघाट रिशु हत्याकांड – न्याय अवश्य मिलेगा, अपराधियों पर कार्रवाई सुनिश्चित है: केंद्रीय मंत्री डॉ राज भुषण
गायघाट रिशु हत्याकांड – न्याय अवश्य मिलेगा, अपराधियों पर कार्रवाई सुनिश्चित है: केंद्रीय मंत्री डॉ राज भुषण
दस्तक 7मीडिया ,दीपक कुमार। गायघाट
गायघाट प्रखंड में छोटू सहनी के मासूम बच्चे रिशु कुमार (3) वर्षीय की निर्मम हत्या मामले में केन्द्रीय मंत्री डां राजभूषण निषाद चौधरी ने पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना दी है। उन्होंने भरोसा दिलाया की घटना अत्यंत दुखद है। परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की और प्रशासन को निर्देश दिया कि दोषियों को शीघ्र पकड़कर कड़ी सज़ा दिलाई जाए। उन्होंने कहा कि न्याय अवश्य मिलेगा, अपराधियों पर कार्रवाई सुनिश्चित है।
जानकारी के अनुसार थाने के पास स्थित सहनी टोला से गुरुवार को अपहृत छोटू सहनी के तीन वर्षीय पुत्र रिशु कुमार की हत्या कर शव को पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया था। शुक्रवार की शाम करीब 4.30 बजे मासूम का शव पानी भरे गड्ढे में उपलाता मिला। मासूम के गले में जख्म के निशान थे और नाक से खून निकला हुआ था। फॉरेंसिक की टीम ने नमूने एकत्रित किए हैं। घटना से आक्रोशित परिजन और सैकड़ों ग्रामीणों ने थाने के गेट पर शव रखकर करीब पांच घंटे तक बवाल काटा था । इस दौरान अफरातफरी मची रही। स्थिति बिगड़ने पर बेनीबाद, पीयर व बोचहां थाने की पुलिस को बुलाया गया।फ़रार आरोपी की गिरफ्तारी जल्द से जल्द की जाएंगी।मामले में बोचहां थानेदार श्रीकांत चौरसिया पर भी एफआईआर दर्ज की गई है। पीड़ित परिवार ने मंत्री को बताया कि तत्कालीन थानाध्यक्ष गायघाट में चौरसिया थे।आरोपी चौरसिया का रिश्तेदार हैं।
मब्बी थाना का बड़ा मामला, अनुसंधानक की लापरवाही से शराब तस्कर आज़ाद ,जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारियों पर उठ रहें हें सवाल ,कहीं बड़ी डील तों नहीं ?अगर डील नहीं हुई तों 90 दिन बीत जाने के बावजूद आरोप पत्र समर्पित क्यूँ नहीं।
घनश्यामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,पॉक्सो एक्ट का अभियुक्त और वर्षों से फरार वारंटी गिरफ्तार,