दुर्गापूजा के दौरान शरारत करना पर सकता हे महंगा ,चोरी -छीनतेय करने वाले भी हो जायें सावधान ,वरना जेल की हवा खानी पड़ेगी ,चप्पे -चप्पे पर तैनात हे सादे वर्दी में महिला व पुरुष बल साथ ही सीसीटीवी की हे नजर।

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
दुर्गापूजा महोत्सव को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए दरभंगा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि अगर कोई उच्चका, चेन स्नैचर या शरारती तत्व त्योहार के दौरान किसी भी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की कोशिश करेगा, तो उसे न सिर्फ मौके पर लप्पड़-थप्पड़ पड़ेंगे, बल्कि जेल जाना भी तय है।
मुख्यमंत्री की हालिया सभा में हुई चेन स्नैचिंग की घटना के बाद पुलिस-प्रशासन और भी ज्यादा सतर्क हो गया है। जिले में सरकार की ओर से पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराया गया है, जिसमें महिला सिपाहियों की संख्या उल्लेखनीय है। ये महिला पुलिसकर्मी सादे लिबास में कई प्रमुख पूजा पंडालों में तैनात की गई हैं। साथ ही पुरुष पुलिस बल भी वर्दी और सादे कपड़ों में चौकसी कर रहे हैं।
सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने के लिए कई पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनकी मॉनिटरिंग न केवल पूजा समिति के सदस्य करेंगे, बल्कि पुलिस भी उस पर पैनी नजर रखेगी। इसके अलावा पुलिस उन शातिर अपराधियों पर भी निगाह बनाए हुए है, जो हाल ही में चोरी-छींनतेय जैसी हरकतों के चलते जेल काटकर बाहर आए हैं।
सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र के पंडालों में गश्त करने और संदिग्ध व्यक्तियों पर तुरंत कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। दरभंगा पुलिस का सख्त संदेश साफ है – इस बार दुर्गापूजा में अगर किसी ने जरा भी गलत हरकत करने की कोशिश की, तो सीधा जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।
वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेडडी जला रेडडी ने यह साफ संदेश देते हुये सभी लोंगों से अपील की हे कि पूजा देखने के दौरान खुद भी सतर्क रहें और शांति पूर्ण माहौल में निडर होकर पूजा का आनंद ले ,किसी भी तरह का शक होने पर स्थानीय थाना को सूचित करे।
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) गबन कांड में बड़ी कार्रवाई, बहेड़ी पुलिस ने की पहली गिरफ्तारी
मब्बी थाना का बड़ा मामला, अनुसंधानक की लापरवाही से शराब तस्कर आज़ाद ,जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारियों पर उठ रहें हें सवाल ,कहीं बड़ी डील तों नहीं ?अगर डील नहीं हुई तों 90 दिन बीत जाने के बावजूद आरोप पत्र समर्पित क्यूँ नहीं।