प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) गबन कांड में बड़ी कार्रवाई, बहेड़ी पुलिस ने की पहली गिरफ्तारी

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

बहेड़ी  थाना क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में गबन के मामले में पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई की। थाना कांड संख्या 207/25 में जांच अधिकारी अंकिता कुमारी ने रविवार दोपहर करीब 3 बजे राजेश कुमार चंद्रवंशी को गिरफ्तार किया।

राजेश कुमार चंद्रवंशी, सिरुआ गांव निवासी हैं और उन पर आरोप है कि उन्होंने निमैठी पंचायत में गरीबों का आवास योजना का पैसा फर्जी तरीके से अपने खाते में लेकर गबन किया।

गौरतलब है कि इस मामले में कुल 48 लोगों को आरोपी बनाया गया है। पाँच महीने बाद पुलिस ने पहली गिरफ्तारी की है, जबकि अभी भी 47 आरोपित फरार हैं।

पुलिस का कहना है कि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है।