सुपौल में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करते हुए रविवार को बड़ी कार्रवाई की गई।
निर्मली और कुनौली थाना परिसरों में विभिन्न मामलों में जब्त की गई कुल 2,621 बोतल शराब नष्ट कर दी गई। इसकी अनुमानित कीमत करीब 2.65 लाख रुपए बताई जा रही है। यह कार्रवाई दंडाधिकारियों और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में की गई। निर्मली थाना परिसर में 1,276 बोतल शराब का विनष्टीकरण किया गया। इसमें 378.3 लीटर नेपाली देसी और 5.675 लीटर विदेशी शराब शामिल थी।
कुल 383.975 लीटर शराब की अनुमानित कीमत लगभग 1.30 लाख रुपए थी। इस दौरान दंडाधिकारी सह राजस्व पदाधिकारी सहिना बेगम, इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष सियावर मंडल और उत्पाद विभाग के एएसआई विकास कुमार मौजूद रहे। इसी तरह कुनौली थाना परिसर में भी शराब विनष्टीकरण की प्रक्रिया पूरी की गई। यहां कुल 11 मामलों में जब्त की गई 1,345 बोतल नेपाली देसी और विदेशी शराब नष्ट की गई। शराब को नष्ट करते पुलिस कर्मी।
शराब को नष्ट करते पुलिस कर्मी। 464.4 लीटर शराब नष्ट इसमें 462.9 लीटर नेपाली देसी और 1.5 लीटर विदेशी शराब शामिल थी।
कुल 464.4 लीटर शराब की अनुमानित कीमत 1 लाख 35 हजार 450 रुपए आंकी गई। इस कार्रवाई में निर्मली सीओ विजय प्रताप सिंह, मद्य निषेध विभाग के इंस्पेक्टर संजय प्रियदर्शी और कुनौली थानाध्यक्ष राजू कुमार उपस्थित थे। कुल 2,621 बोतल शराब नष्ट दोनों थानों में हुई इस कार्रवाई में कुल 2,621 बोतल शराब नष्ट की गई, जिनकी संयुक्त कीमत लगभग 2 लाख 65 हजार रुपए है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
