अलीनगर विधानसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 126 वीं एपिसोड ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनते भाजपा कार्यकर्ता।
अलीनगर विधानसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 126 वीं एपिसोड ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनते भाजपा कार्यकर्ता।
अलीनगर विधानसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 126 वीं एपिसोड ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनते भाजपा कार्यकर्ता।
दस्तक7मिडिया, अलीनगर, दरभंगा।
अलीनगर विधानसभा के घनश्यामपुर पूर्वी मंडल अंतर्गत देऊरी ग्राम में बूथ संख्या 291 पर संजय कुमार मंडल के आवास पर मंडल अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह के अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 126 वीं एपिसोड ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना गया। मौके पर संगठनात्मक जिला दरभंगा पूर्वी के जिला महामंत्री श्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री जी ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में महान क्रांतिकारी भगत सिंह और महान गायक लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी।उन्होंने दशहरा और दीवाली के अवसर पर स्वदेशी उत्पाद खरीदने और स्थानीय व्यापारियों को बढ़ावा देने की अपील की। पीएम मोदी ने नए जीएसटी स्लैब लागू होने के बाद पहली बार देशवासियों से संवाद किया। अब केवल 5% और 18% के दो ही स्लैब रखे गए हैं। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत के महत्व पर जोर दिया और देशवासियों से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का आग्रह किया।मौके पर संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम ने हमें देश के विकास और स्वदेशी उत्पादों के महत्व के बारे में जागरूक किया है। हम सभी को स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और स्थानीय व्यापारियों को बढ़ावा देने का प्रयास करना चाहिए।” संजय सिंह “पप्पू सिंह” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाएं के बारे में जानकारी देते हुए कहां किसानों को वार्षिक ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्रदान करना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना तहत गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों को मुफ्त LPG कनेक्शन प्रदान करना,आयुष्मान भारत योजना तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और मुफ्त इलाज प्रदान करना,प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को आवास सुनिश्चित करना और ₹1,20,000 तक की सहायता प्रदान करना,युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसर प्रदान करना, उद्योग और निवेश को बढ़ावा देना और विदेशी निवेश को आकर्षित करना, सभी नागरिकों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ना और वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देना,स्टैंड अप इंडिया योजना से महिला और SC/ST उद्यमियों को उद्यमिता को बढ़ावा देना और वित्तीय सहायता प्रदान करना आदि इन योजनाओं का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को सहायता प्रदान करना और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।मौके पर जिला संयोजक (पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ) हीरा प्रसाद सिंह सुशील सिंह,राजेश मंडल,रामचंद्र झा,संतोष मंडल, श्रवण मंडल,जय प्रकाश मंडल,राजेंद्र मंडल,रविन्द्र पासवान,सुशील मंडल,राजेश चौपाल आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।