भागलपुर में शनिवार को तेज रफ्तार ऑटो ने एक महिला को कुचल दिया। गंभीर हालत में स्थानीय लोगों ने प्राइवेट अस्पताल में एडमिट कराया। जहां से डॉक्टरों ने मायागंज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई।

 

मृतका की पहचान भवानीपुर थाना क्षेत्र के मथुरापुर निवासी रुखसाना खातून(37) के तौर पर हुई है। मृतका की बड़ी बहन बाजो खातून ने बताया कि मेरे से मिलने खरीक आ रही थी। इस दौरान14 नंबर रोड क्रॉस करते समय भवानीपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार सीएनजी ऑटो ने कुचल दिया। हादसे के बाद घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों ने अस्पताल पहुंचा। जहां उनकी मौत हो गई। रोड क्रॉस करते समय महिला को रौंदा, अस्पताल में मौत।

 

रोड क्रॉस करते समय महिला को रौंदा, अस्पताल में मौत। पति की मौत हो चुकी है रुखसाना को दो पुत्र और एक पुत्री है। पति की मौत 25 साल पहले हो चुकी थी। दूसरों के घरों में साफ-सफाई करने बच्चों का भरण-पोषण करती थी। पुलिस अज्ञात ऑटो चालक की तलाश में जुटी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका मोबाइल नेटवर्क से बाहर था।