महिला थाना की कार्रवाई : छेड़खानी मामले में अभियुक्त गिरफ्तार

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

महिला थाना, दरभंगा पुलिस ने महिला थाना कांड संख्या 118/25 में नामजद अभियुक्त मो० सैयद अंसारी, पिता – मो० यासीन अंसारी, ग्राम – रमौली, थाना – बहेड़ा, जिला – दरभंगा को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना में यह मामला दर्ज किया गया था। प्राथमिकी में अभियुक्त पर छेड़खानी एवं महिला की अस्मिता भंग करने का आरोप लगाया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जांच की और अभियुक्त की गिरफ्तारी की।

गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस प्रकार के मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महिलाओं के प्रति अपराध करने वालों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।