सीवान शहर में शनिवार को नवरात्रि के शुभ अवसर पर सरकार न्यूज और ए आर डांस एकेडमी की ओर से भव्य डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया।

 

शहर के एक निजी मैरेज हॉल में आयोजित इस महोत्सव की शुरुआत सभी गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर की। इसके साथ ही पूरे हॉल में भक्तिमय और सांस्कृतिक माहौल छा गया। महिलाएं और युवतियां पारंपरिक रंग-बिरंगे परिधानों में सजी-धजी नजर आईं। मां दुर्गा की आराधना के साथ उन्होंने डांडिया और गरबा खेला। आयोजन स्थल पर ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक गीतों की गूंज ने वातावरण को और अधिक आकर्षक बना दिया। पारंपरिक पोषाक में डांस कर रही महिलाएं।

पारंपरिक पोषाक में डांस कर रही महिलाएं। महिलाओं में दिखा उत्साह महिलाओं ने कहा कि इस आयोजन ने उन्हें रोजमर्रा के घरेलू कामकाज से अलग हटकर अपनी कला और संस्कृति को खुले मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर दिया है।

 

 

वहीं लड़कियों का कहना था कि वे इस तरह के आयोजनों के माध्यम से खुलकर अपनी प्रतिभा दिखा पाती हैं और इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं। आयोजक समिति के सदस्यों ने बताया कि इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य देश की विविध कला, संस्कृति और परंपराओं को एक मंच पर लाना और विविधता में एकता का संदेश देना है। महोत्सव में बंगाल की दुर्गापूजा की भी झलक देखने को मिली, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। डांडिया खेल रहे बच्चे।

 

डांडिया खेल रहे बच्चे। पारंपरिक गीतों पर हुआ डांडिया कार्यक्रम में समाज की बहनों और नन्ही बच्चियों ने नवरात्रि के प्रसिद्ध भजनों के साथ-साथ पारंपरिक गीतों पर देर रात तक डांडिया और गरबा का आनंद लिया। लोक धुनों पर थिरकती महिलाओं और युवतियों ने समां बांध दिया।

 

आयोजन के दौरान स्वादिष्ट स्वदेशी व्यंजनों का भी प्रबंध किया गया, जिसका लोगों ने भरपूर लुत्फ उठाया। नवरात्रि के इस मौके पर आयोजित डांडिया महोत्सव ने सीवान को गरबा और डांडिया के रंग में रंग दिया। जगह-जगह डांडिया की धुनों पर लोग झूमते नजर आ रहे हैं। यह आयोजन न केवल धार्मिक उत्सव का प्रतीक रहा, बल्कि सांस्कृतिक विविधता और सामजिक मेल-जोल का भी सशक्त माध्यम साबित हुआ। इस तरह, डांडिया महोत्सव ने शहरवासियों को एक साथ लाकर जहां भक्ति और आनंद का माहौल बनाया, वहीं भारतीय संस्कृति और परंपराओं की झलक भी प्रस्तुत की।