दरभंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 159 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, शराब माफियाओं में हड़कंप
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
अवैध शराब के खिलाफ़ लगातार अभियान चला रही दरभंगा पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। बहादुरपुर थाना क्षेत्र के रघेपुरा गाँव में पुलिस ने छापेमारी कर 159.39 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की।

