कटिहार के बिनोदपुर इलाके में दुर्गा पूजा चंदा वसूली को लेकर विवाद हो गया। शनिवार को लीडर क्लब दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने एक मकान मालिक चंदन कुमार उर्फ गोलू भगत की कथित तौर पर पिटाई कर दी।

 

यह पूरी घटना पास के CCTV में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार, लीडर क्लब के सदस्य बिनोदपुर स्थित तस्लीम मेडिकल पहुंचे और दुकानदार मोहम्मद जावेद से 5000 रुपए चंदा मांगा। जावेद ने 500 रुपए देने की बात कही, जिस पर विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर दुकानदार ने अपने मकान मालिक गोलू भगत को बुलाया। मारपीट का फुटेज CCTV में कैद।

 

मारपीट का फुटेज CCTV में कैद। कई युवकों ने मिलकर गोलू भगत की पिटाई की जैसे ही गोलू भगत मौके पर पहुंचा और समिति के सदस्यों को समझाने लगा, वो कथित तौर पर भड़क उठा और उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि क्लब के कई युवकों ने मिलकर गोलू भगत की पिटाई की।

 

CCTV फुटेज में कुछ युवक अपने चेहरे पर रुमाल बांधे दिखाई दे रहे हैं। आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग घटना के बाद दुकानदार ने नगर थाना पहुंचकर आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गोलू भगत ने अपनी शिकायत में पूजा समिति के सदस्य विशाल कुमार सिंह, आलोक कुमार ठाकुर, सन्नी राणा, शुभम सिंह सहित सात अज्ञात युवकों का नाम दर्ज कराया है।

 

नगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। 1500 रुपए की रसीद काटी गई मेडिकल दुकानदार मोहम्मद जावेद ने बताया कि क्लब के सदस्यों ने 5000 रुपए मांगे थे, लेकिन जब उन्होंने 1000 रुपए दिए तो उसे लेने से इनकार कर दिया गया और 1500 रुपए की रसीद काट दी गई। इसके बाद ही उन्होंने मकान मालिक को बुलाया था।

 

 

गाली-गलौज किया, धक्का-मुक्की वहीं, लीडर क्लब के सचिव विशाल राणा ने सफाई देते हुए कहा कि क्लब बाजार के सहयोग से पूजा करता है और पिछले साल दुकानदार ने 1400 रुपए दिए थे, इसलिए इस बार 1500 रुपए का चंदा तय किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान गोलू भगत ने गाली-गलौज किया, जिससे धक्का-मुक्की हुई। इस घटना के बाद बिनोदपुर इलाके में तनाव का माहौल है। स्थानीय दुकानदारों ने अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।