हवासा गांव में 350 लीटर अर्धनिर्मित देशी शराब नष्ट,एपीएम थानाध्यक्ष की बड़ी कारवाई।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

अवैध शराब निर्माण, भंडारण, सेवन और परिवहन पर पूर्ण अंकुश लगाने के उद्देश्य से दरभंगा पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि APM थानांतर्गत हवासा गांव में बड़े पैमाने पर अवैध शराब तैयार की जा रही है।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए APM थाना पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने लगभग 350 लीटर अर्धनिर्मित देशी शराब बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया।

थाना पुलिस ने बताया कि शराब माफियाओं के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा। अवैध शराब बनाने व बेचने वालों के खिलाफ लगातार छापेमारी की जा रही है, ताकि इलाके को शराब मुक्त बनाया जा सके।

मुख्य बिंदु

• APM थाना क्षेत्र के हवासा गांव में छापेमारी।
• लगभग 350 लीटर अर्धनिर्मित देशी शराब बरामद एवं नष्ट।
• अवैध शराब के खिलाफ दरभंगा पुलिस का अभियान और तेज।