शारदीय नवरात्र को लेकर दसों दिशाओं में भक्ति मय माहौल,बौराम में अंकुरित महामाया मां जगदम्बा की होती है पूजा।

दस्तक7मिडिया, अमीत झा, गौड़ा बौराम।

गौड़ा बौराम प्रखंड क्षेत्र में दुर्गा पूजा को लेकर भव्य और भक्तिमय नजारा देखने को मिल रहा है,लोग मां भगवती की आराधना में जुटे हैं।प्रखंड क्षेत्र के बौराम गांव में अंकुरित महामाया मां जगदंबा की पूजा अर्चना कई सालों से होती आ रही है।
ग्रामीण श्याम सिंह सहित कई लोगों का कहना है कि हजारों वर्ष पूर्व इस गांव में राजा बौराहा राज करते थे, उनके नाम से ही इस गांव का नाम बौराम पड़ा ,यहां ऊंची डीह पर महादेव का प्राचीन मठ था, यहीं पर महादेव अपने भक्तों को याचना पूरा करते थे,यहां एक बहुत बड़ा मिट्टी का बना घड़ा ऐतिहासिक शोध का विषय-वस्तु बनकर अब दरभंगा म्यूजियम की शोभा बढ़ा रही है।पुरातत्व की शिला वर्तमान में भी इतिहास की पहचान है। पूजा समिति अध्यक्ष रंजीत मुखिया ने बताया कि श्री श्री 108 मां दुर्गा पूजा समिति की ओर से शारदीय नवरात्र में भक्तों के भीड़ को देखते हुए उत्तम प्रबंध किया गया है। सीसीटीवी कैमरा से लेकर शीतल जल तथा मेला में शांति व्यवस्था के लिए 50 वॉलिंटियर का व्यवस्था किया गया है। यहां संध्या दीपोत्सव और भगवती की खोहिछा भरने दूसरे जिला से भी भक्त पहुंचते हैं।