दरभंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 135 लीटर अंग्रेजी शराब जप्त,
दरभंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 135 लीटर अंग्रेजी शराब जप्त,
दरभंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 135 लीटर अंग्रेजी शराब जप्त,
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, सेवन और परिवहन पर नकेल कसने के लिए दरभंगा पुलिस लगातार सघन अभियान चला रही है। इसी कड़ी में रविवार को फेकला थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी सफलता हासिल की है।
पुलिस ने फेकला थानांतर्गत ग्राम बराउर में छापेमारी कर कुल 135 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने शराब को जप्त कर आवश्यक विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।
कार्रवाई का नेतृत्व
• यह कार्रवाई फेकला थानाध्यक्ष गौतम कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई।
• छापामारी में थाना प्रभारी एवं पुलिस बल के अन्य जवान सक्रिय रूप से शामिल रहे।
• पुलिस सूत्रों के अनुसार, अवैध शराब कारोबारियों की पहचान की जा रही है, ताकि आगे भी ऐसी गतिविधियों पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके।
दरभंगा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर अमल किया जा रहा है। जिले के विभिन्न इलाकों में लगातार अभियान चलाकर शराब माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
गांव में अचानक हुई इस छापेमारी से शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया। वहीं, आम लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई को सराहा है और अवैध कारोबार पर रोक लगाने की मांग की है।