नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा सिंहवाड़ा थाना में अनुसंधान बैठक
नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा सिंहवाड़ा थाना में अनुसंधान बैठक
नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा सिंहवाड़ा थाना में अनुसंधान बैठक
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा ने आज सिंहवाड़ा थाना में अनुसंधान बैठक आयोजित की। बैठक में थाना क्षेत्र के लंबित कांडों की गहन समीक्षा की गई। इस अवसर पर थानाध्यक्ष सिंहवाड़ा सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं अनुसंधानकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक ने अनुसंधानकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि:
• सभी लंबित कांडों के निष्पादन हेतु माननीय न्यायालय से वारंट/कुर्की प्राप्त कर वांछित अभियुक्तों की त्वरित गिरफ्तारी सुनिश्चित करें।
• गुणवतापूर्ण अनुसंधान करते हुए प्रत्येक कांड का निष्पादन समयबद्ध ढंग से करें।
• कांड दैनिकी का दैनिक अद्यतन करें तथा माह में निष्पादित किए जाने वाले कांडों को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित कर शीघ्र निपटान सुनिश्चित करें।
• थाना से संबंधित सभी प्रतिवेदित कांडों एवं पंजी का नियमित अद्यतन रखा जाए।
• थाना क्षेत्र में सघन गश्ती कर अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाए।