पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव 17 महीने के कार्यकाल में जाले में कोई सङक नहीं बनाया, पर मामूली विवाद में पहुँच गए थाने
पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव 17 महीने के कार्यकाल में जाले में कोई सङक नहीं बनाया, पर मामूली विवाद में पहुँच गए थाने
पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव 17 महीने के कार्यकाल में जाले में कोई सङक नहीं बनाया, पर मामूली विवाद में पहुँच गए थाने
दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा /
जाले विधायक सह मंत्री जीवेश कुमार ने शनिवार को सिंहवाड़ा में पीएम श्री +2 चौधरी केदार नाथ 20 करोड़ 63 लाख 42 हजार रुपये की लागत से 57 योजनाओं का रिमोट से शिलान्यास किया। मौके पर मुख्य पार्षद प्रेम भगत में सभा की अध्यक्षता करते हुए आगे अतिथियों को पाग चादर से सम्मानित किया। वही कार्यक्रम में मंत्री जीवेश कुमार ने मौके पर सभा सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव 17 महीने के कार्यकाल में उप मुख्य मंत्री रहे पर उन्होंने जाले में 17 किलोमीटर सड़क का निर्माण नहीं कराया। वही स्वास्थ्य मंत्री के पद पर रहते हुए उन्होंने जाले में कोई हॉस्पिटल का निर्माण नहीं कराया। एक छोटा सा मामला होने पर पटना से सिंहवाड़ा पहुंच प्राथमिकी दर्ज करवाने तो पहुंच गए पर लोगो की समस्या को देखने के लिए उनके पास टाइम नहीं था। मंत्री ने कहा कि सिंहवाड़ा में प्रखंड सह अंचल कार्यालय का आधुनिक भवन शीघ्र बनेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोभन से मकिया सड़क का शिलान्यास कर मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक लोड कम करने का सफल प्रयास किया है। अतरबेल से घोघराहाचट्टी सड़क का चौड़ीकरण कार्य चुनाव बाद प्रारंभ होगा। कहा कि यह गर्व की बात है कि आपका विधायक जाले का बेटा का नाम बिहार के हर जिले में शिलापट्ट पर मिलेगा। नगर पंचायत सिंहवाड़ा में अबतक 47 करोड़ की योजनाओं का आधारशिला रख चुके हैं। मुझे विश्वास है कि कार्य करने वाले को जनता मजदूरी भी देगी। क्षेत्र में पिछले 5 वर्ष में 425 किलोमीटर ग्रामीण सड़क बनवाई है। आजादी से लेकर 2015 तक मात्र 60 किलोमीटर सड़क बनी थी।
पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार की देन है कि आज ग्रामीण क्षेत्र के अधिकतर लाभुकों को बिजली का बिल जीरो आ रहा है। महिलाओं को रोजगार के लिए दस हजार रुपये दिए जा रहे हैं। ताकि महिला स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बन सकें। अहिल्या स्थान मंदिर का जीर्णोद्धार 36 करोड़ की लागत से होगा।
ठकनिया में 3 करोड़ 3 लाख की लागत से पुल निर्मित शीघ्र होगा। दुर्गा पूजा के बाद सिंहवाड़ा प्रखंड क्षेत्र में 17 सड़कों का शिलान्यास 20 करोड़ से अधिक राशि से होगी। समारोह का संचालन कार्यपालक पदाधिकारी अक्षय कुमार ने की।मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष भोला राय ने सभी विकासात्मक कार्य की चर्चा कर मंत्री को कर्म योद्धा बताया। मुख्य पार्षद दीपू कुमार, मिथिलेश यादव, लेखापाल चंद्रशेखर मिट्ठू, वार्ड पार्षद देवनाथ चौपाल, सदानंद कुमार,राजेश साह, राघवेन्द्र प्रसाद,इरफान शेख, सूरज गुप्ता, अवधेश मिश्र बम बम,राजन बिहारी सहित अन्य मौजूद थे।