आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 हेतु सहायक निर्वाची पदाधिकारियों का प्रशिक्षण
आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 हेतु सहायक निर्वाची पदाधिकारियों का प्रशिक्षण
आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 हेतु सहायक निर्वाची पदाधिकारियों का प्रशिक्षण
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला अधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार के निर्देशानुसार आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों के क्रम में आज समाहरणालय स्थित अंबेडकर सभागार में जिला स्तरीय सहायक निर्वाची पदाधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया।
यह प्रशिक्षण उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुरेश कुमार द्वारा आयोजित किया गया।
साथ ही अवर निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुदीप शंकर झा (बेनीपुर) एवं श्रीमती पुष्पा प्रिया (सदर) ने भी प्रशिक्षण सत्र में मार्गदर्शन प्रदान किया।
प्रशिक्षण के दौरान निम्नलिखित विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई –
• नामांकन प्रक्रिया एवं विधि-व्यवस्था संबंधी दिशा-निर्देश
• आदर्श आचार संहिता एवं भेद्यता मानचित्रण (Vulnerability Mapping)
• मतदान दलों की तैनाती एवं मतदान दिवस संबंधी निर्देश
• मतदाता सूची से संबंधित प्रक्रियाएँ एवं डाक मत पत्र की व्यवस्था
• व्यय लेखा एवं अनुश्रवण (Expenditure Monitoring)
• ईवीएम एवं वीवीपैट का संचालन
• एमसीएमसी (MCMC) की भूमिका एवं मीडिया प्रबंधन
• एसवीईईपी (SVEEP) कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान
इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुरेश कुमार ने निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं सुगमता सुनिश्चित करने के लिए सभी पदाधिकारियों को पूर्ण निष्ठा एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
साथ ही निर्वाचन से जुड़ी तैयारियों को समयबद्ध रूप से संपन्न करने एवं निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन करने पर भी बल दिया गया।