स्वयं सहायता भत्ता योजना का लाभ अब स्नातक पास युवाओं को भी
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र, दरभंगा के प्रबंधक विकास कुमार ने बताया कि सात निश्चय के तहत संचालित मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना का लाभ अब स्नातक (कला, वाणिज्य एवं विज्ञान) पास छात्र-छात्राओं को भी मिलेगा।
उन्होंने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री बिहार सरकार द्वारा की गई घोषणा के बाद, दिनांक 27 सितम्बर 2025 को योजना एवं विकास विभाग, बिहार सरकार के प्रधान सचिव द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई समीक्षा बैठक में इस संबंध में निर्देश दिए गए। इसके तहत पूर्व में निर्गत आदेश में संशोधन कर अतिरिक्त प्रावधान जोड़े जाएंगे।
योजना की मुख्य बातें :
• आयु सीमा : 20 से 25 वर्ष
• पात्रता :
• राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/महाविद्यालय/संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण
• न तो स्वरोजगार/निजी/सरकारी/गैर-सरकारी नौकरी में हों
• न ही किसी शैक्षणिक संस्थान में अध्ययनरत हों
• रोजगार की तलाश में हों
• लाभ : ₹1000 प्रतिमाह, अधिकतम 2 वर्षों तक
प्रबंधक श्री कुमार ने जिले के सभी स्नातक पास युवाओं से अपील की है कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ।