दरभंगा में 2000 लीटर से अधिक जप्त अवैध शराब का विनिष्टकरण,मद्य निषेध विभाग की कार्रवाई, विधानसभा चुनाव व दुर्गा पूजा को लेकर कड़ी निगरानी

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /गुड्डू राज 

मद्य निषेध विभाग ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 2009.935 लीटर जप्त अवैध शराब का विनिष्टकरण किया।

सहायक आयुक्त, मद्य निषेध प्रदीप कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई अनुमंडल पदाधिकारी, सदर दरभंगा विकास कुमार की उपस्थिति में की गई। विनष्ट की गई शराब में 49 लीटर विदेशी, 1895 लीटर देशी, 61 लीटर चुलाई और 3 लीटर बीयर शामिल है।

सहायक आयुक्त ने कहा कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। शराब का क्रय-विक्रय, परिवहन एवं भंडारण करना बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 (यथासंशोधित) के तहत अपराध है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 और दुर्गा पूजा पर्व को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी दरभंगा कौशल कुमार के निर्देश पर जिले में लगातार छापेमारी और 24 घंटे गश्ती अभियान चलाया जा रहा है।

मुख्य बिंदु
• कुल 2009.935 लीटर अवैध शराब का नष्टिकरण
• सदर एसडीओ विकास कुमार और मद्य निषेध विभाग की मौजूदगी
• चुनाव और त्यौहार को लेकर 24 घंटे निगरानी
• शराबबंदी कानून उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी