शाहगंज -बेता चौक मार्ग अतिक्रमण की भेंट।22नंबर रेलवे गुमटी से बेता चौक तक अतिक्रमण हावी ,सड़क बनी दलदल।
शाहगंज -बेता चौक मार्ग अतिक्रमण की भेंट।22नंबर रेलवे गुमटी से बेता चौक तक अतिक्रमण हावी ,सड़क बनी दलदल।
शाहगंज -बेता चौक मार्ग अतिक्रमण की भेंट।22नंबर रेलवे गुमटी से बेता चौक तक अतिक्रमण हावी ,सड़क बनी दलदल।
दस्तक 7मीडिया दरभंगा/विधि संवाददाता,
दरभंगा नगर निगम क्षेत्र के 22 नम्बर रेलवे गुमती से शाहगंज होते हुए बेंता चौक तक की जर्जर सड़क को पुनर्निर्माण से पहले अतिक्रमणकारियों के कब्जे सड़क से मुक्त कराने की मांग भारत के प्रधानमंत्री से किया है।वहीं आवेदक ने अपने स्मारपत्र की प्रतिलिपि बिहार के मुख्यमंत्री, आयुक्त, दरभंगा प्रमण्डल, जिला दण्डाधिकारी दरभंगा ,अनुमंडल दण्डाधिकारी सदर, अंचल अधिकारी बहादुरपुर ,और नगर आयुक्त दरभंगा नगर निगम को भेजा है।यह स्मारपत्र शाहगंज निवासी विजय पूर्वे ने शनिवार को स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजा है। जनहित में श्री पूर्वे ने अपने आवेदन पत्र में बेंता चौक और भूल्ला चौक से शाहगंज होते हुए 22 नंवर रेलवे गुमती तक की सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग किया है।आवेदक ने अपने आवेदन पत्र में अंकित किया है कि इस सड़क के उत्तरी और दक्षिणी भाग को अतिक्रमणकारियों ने पक्का दिवाल बनाकर अतिक्रमण कर लिया है।वहीं इस सड़क का नव निर्माण के नाम पर बालू और स्टोनचिप्स का ढेर लगा कर सड़क को अबरुद्ध कर दिया गया है। बिना अतिक्रमण मुक्त कराये यदि नव निर्माण कार्य कराई जायेगी तो इस संकरी सड़क पर वाहनों का गुजरना दूभर हो जायेगा। आगे अंकित किया है कि नगर निगम के पूर्व नगर आयुक्त ने प्रमंडलीय आयुक्त को इस सड़क को अतिक्रमण मुक्त करा दिये जाने का गलत प्रतिवेदन दिया था।इसके विरुद्ध आवेदक ने 9 जनवरी 25 और 24 जनवरी 25 को जिलापदाधिकारी से मिलकर आवेदन दिया।डीएम ने अतिक्रमण खाली कराने का आदेश दिया, लेकिन आज तक इस सड़क से अतिक्रमण नही हटाया गया है।इसके बाद उन्होंने दरभंगा नगर निगम आयुक्त और बहादुरपुर अंचल अधिकारी को भी जनहित में आवेदन पत्र देकर अतिक्रमण हटाने की मांग की थी। कहीं से भी अतिक्रमण नहीं हटाये जाने पर ब्यथित श्री पूर्वे ने अब संघ सरकार के प्रधानमंत्री, बिहार के मुख्यमंत्री,प्रमंडलीय आयुक्त , जिला दण्डाधिकारी दरभंगा, अनुमंडल दण्डाधिकारी,सदर- दरभंगा,अंचल अधिकारी,बहादुरपुर, नगर आयुक्त, दरभंगा को स्मारपत्र समर्पित कर ध्यान आकृष्ट किया है।इस सड़क पर कीचड़ भर गया। अधिवक्ताओं सहित आमनागरिकों को कीचड़भरा सड़क से गुजड़ने को मजबूर होना पड़ा रहा है।हालत ऐसी है कि शाहगंज त्रिमुहानी दुर्गापूजा स्थल से 22 नम्बर रेलवे गुमती तक की सड़क पैदल चलने लायक भी नहीं है।