भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ने जिला कमेटी का किया गठन, प्रदेश संयोजक को कमेटी से जुड़े सदस्यों की भेजी सूची।
दस्तक 7मीडिया दरभंगा/विधि संवाददाता
भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं दरभंगा व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता विष्णुकांत चौधरी ‘सुमनजी’ ने शनिवार को नई जिला कमेटी की घोषणा की। इस अवसर पर दरभंगा बार एसोसिएशन परिसर स्थित स्वर्गीय सियाराम चौधरी के टेबल पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता श्री चौधरी ने स्वयं की।
उन्होंने बताया कि प्रदेश संयोजक विंध्यांचल राय को कमेटी से जुड़े सदस्यों की सूची भेज दी गई है और विश्वास व्यक्त किया कि सभी सदस्य संगठन के आदर्शों के अनुरूप कार्य करेंगे।
नई कमेटी में सह-संयोजक के रूप में अधिवक्ता संजीव कुमार, शिवेंद्र नाथ, निरंजन यादव और श्रीमती राखी कुमारी को शामिल किया गया है। वहीं अधिवक्ता प्रदीप कुमार, मनीष कुमार सिन्हा, संजय झा, ऋषभ श्रीवास्तव, ऋषिकेश कुमार ठाकुर, अभिषेक कुमार कर्ण, शंभु सिंह, दीपक मिश्रा सहित कुल 51 अधिवक्ताओं को कमेटी में स्थान दिया गया है।
वक्ताओं ने कहा कि लगातार दूसरे वर्ष संगठन और पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए श्री चौधरी को यह दायित्व सौंपा गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि नए सदस्यों के जुड़ने से संगठन और मजबूत होगा।
नए सदस्यों ने आश्वासन दिया कि पार्टी द्वारा दिए गए दायित्व का निर्वहन ईमानदारी और निष्ठा से करेंगे तथा संगठन के विस्तार और विकास के लिए समर्पित रहेंगे।
इस अवसर पर अधिवक्ता गौरी शंकर चौधरी, युगल किशोर मिश्र, संजीव कुमार चौधरी, मुकुंद मोहन मिश्र सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
शाहगंज -बेता चौक मार्ग अतिक्रमण की भेंट।22नंबर रेलवे गुमटी से बेता चौक तक अतिक्रमण हावी ,सड़क बनी दलदल।
मिल्लत कॉलेज में भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका विषय पर अंतरराष्ट्रीय सेमिनार आयोजित, अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी के परिणाम महिलाओं को और भी सशक्त बनाने में मददगार साबित होंगे – कुलपति प्रोफेसर संजय कुमार चौधरी