दरभंगा उत्पाद अदालत का फैसला :27में से 13अभियुक्तों को मिली जमानत ,परिवारों में खुशी की लहर ,दुर्गापूजा पर मिला बड़ा तोहफा।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा विधि संवाददाता

दुर्गापूजा के अवसर पर उत्पाद अधिनियम के विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत में शनिवार को काराधीन 27 आवेदकों के जमानत याचिका पर सुनवाई हुई ।जिसमें 13 मामलों के अभियुक्तों की जमानत याचिका स्वीकृत करते हुए जमानत पर मुक्त करने का आदेश पारित किया गया ।जमानत याचिका स्वीकृत होने की खबर सुनकर अभियुक्तों के परिजनों में खुशी की लहर छा गई।एक महिला ने दुसरे से कहा कि दुर्गा पुजा में मेरे बच्चों को पिता का साथ मिल गया ।वहीं एक बुढ़ी ने कहा कि मेरा बेटा छठ पर्व में पानी में खड़ा होता था।जमानत मिलने से वह छठ व्रत कर सकेगा।उत्पाद अदालत के सामने बरामदा पर बैठी काराधीन अभियुक्तों के परिजनों में खुशी का माहौल देखा गया। कतिपय परिजनों की आंखों में खुशी की पानी देखी गई।