दरभंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 973 लीटर अवैध नेपाली शराब बरामद, शराब माफियाओं में हड़कंप

 दस्तक7मीडिया दरभंगा/

लहेरियासराय थाना पुलिस ने आज एक बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना पर की गई छापामारी में पुलिस ने 973.20 लीटर नेपाली देशी शराब (कुल 3244 बोतल) और चार चक्का पिकअप (पंजीयन संख्या– BR07GA-0490) जब्त किया।

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र अंतर्गत मौला गंज बोली पोखर के पास संदिग्ध रूप से शराब कारोबारियों की गतिविधि की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने विशेष टीम गठित कर छापामारी की। मौके पर पहुंचने से पहले ही शराब कारोबारी फरार हो गए, लेकिन पिकअप वाहन से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई।

परि पुलिस उपाधीक्षक  रोशन कुमार के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में कई अधिकारी एवं जवान शामिल थे। पुलिस ने बताया कि अवैध शराब कारोबारियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष छापामारी अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

बरामदगी:
• 973.20 लीटर नेपाली देशी शराब
• 3244 बोतल
• चार चक्का पिकअप वाहन

इस बड़ी कार्रवाई के बाद पुलिस टीम की सराहना की जा रही है और इलाके में शराब माफियाओं में दहशत का माहौल है।