हाजीपुर /एक संवाददाता

वैशाली जिले में शराब की बरामदगी लगातार पुलिस कर रही हैं ,इसके बावजूद भी शराब तस्कर अपनी कारिस्तानी से बाज नहीं आ रहा हैं। वैशाली जिला में कोई ना कोई थाने की पुलिस अक्सर शराब को पकड़ रही हैं। इसी क्रम में आज महुआ के थाने पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली हैं।

महुआ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक पीक अप का आज तड़के पीछा किया। पीक अप चालक पुलिस को पीछा करते देख तेजी से गाड़ी चलाने लगा। असंतुलित होकर पीक अप कन्होली के निकट पलट गई। मौके पर पुलिस पहुंची और चालक समेत पिकअप को जब्त कर लिया।

807 लीटर शराब जब्त 
उक्त पिकअप से पुलिस ने अंग्रेजी इम्पेरियल ब्लू का 807लीटर शराब जब्त किया हैं।

चालक गिरफ्तार 
उक्त चालक सराय थाना क्षेत्र के माधोपुर राम गांव निवासी कमलादेव साह का पुत्र सूरज कुमार हैं। पुलिस सूरज से पुछताछ कर रही हैं।

महुआ थाना की पुलिस अगर थोड़ी भी लापरवाही बरतती ,तो चालक गाड़ी लेकर फरार हो जाता। शराब से लदे पिकअप को चालक ने इतनी तेजी से भगाया था कि संतुलन बिगाड़ना स्वाभाविक था।

थानाध्यक्ष ने कहा कि इस मामले में पूछताछ की जा रही हैं विधि सम्मत कारवाई की जाएगी ॥