दरभंगा

विश्वविद्यालय थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर प्लास्टिक के बोतल में भरी नेपाली सोफिया शराब को बरामद किया हैं।

थानाध्यक्ष मदन प्रसाद ने बताया कि नाका 8के पास सूचना मिली कि 300एम एल का नेपाली सोफिया शराब की बोतल हैं। इसी सूचना पर पुलिस ने शराब बरामद कर थाने लाई। उन्होंने बताया कि उक्त बोरे में प्लास्टिक की 356बोतलें बरामद की गई हैं जिसमें नेपाली सोफिया शराब भरी हुई हैं ॥उन्होंने बताया कि कोई गिरफ्तारी नहीं हुई हैं।
वहीं दूसरी और उन्होंने बताया कि थाना में दर्ज कांड के आरोपी छठी पोखर निवासी यदु महतो के पुत्र वारंटी प्रमोद महतो को गिरफ्तार किया हैं।


इधर थाना में दर्ज कांड 262/23 के मामले में बताया कि इस मामले में भी दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया हैं इसमें झारखंड राज्य के साहेब गंज जिला निवासी नजरुल शेख के पुत्र मो शेख एवं पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के हिकमत शेख के पुत्र अथर शेख को गिरफ्तार किया गया हैं।