जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया दिवंगत अधिवक्ता सियाराम चौधरी के तैल चित्र का अनावरण।

दरभंगा,विधि संवाददाता :

बार एसोसिएशन भवन दरभंगा में सोमवार को हर दिल अजीज रहे दिवंगत अधिवक्ता सियाराम चौधरी के तैल चित्र का अनावरण जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार तिवारी ने किया। इस समारोह में सैकड़ों अधिवक्ता, सभी न्यायिक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि मौजूद थे। जिला पदाधिकारी राजीव रोशन समेत सभी न्यायिक पदाधिकारी और अधिवक्ताओं, जनप्रतिनिधियों ने स्वर्गीय चौधरी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि किया ।दिवानी, फौजदारी, रेवेन्यू, उपभोक्ता मामले में उन्हें महारत हासिल था।