गायघाट और बेनीबाद थाना में भूमि विवाद निपटारे के लिए लगा जनता दरबार:कई मामलों का निष्पादन

दस्तक 7मीडिया ,दीपक कुमार। गायघाट

स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद के मामले को लेकर अंचलाधिकारी शिवांगी पाठक और गायघाट थाना में सारुण मंडल और बेनीबाद थाना में प्रभारी साकेत सार्दुल के द्वारा संयुक्त रूप से जनता दरबार का आयोजन कर भूमि विवाद के मामलों पर सुनवाई की गई। अंचल अधिकारी शिवांगी पाठक ने बताया कि जनता दरबार में जमीनी विवाद के कई आवेदन प्राप्त हुए हैं । सामने आए मामलों में कई मामलों का दोनों पक्षों की सहमति से त्वरित निष्पादन कर दिया गया। इस मौके पर काई लोग उपस्थित थे।