सिमरी थाना पुलिस की कारवाई :टीपर ट्रक से भारी मात्रा में शराब बरामद,अंधेरे का फायदा उठाकर चालक फरार
दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा /
सिमरी थाना क्षेत्र के बिरदीपुर मोड़ के निकट शुक्रवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कारवायी करते हुए एक टिपर से 1477.440 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। वही ट्रक चालक अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया। थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया की दुर्गा पूजा पर्व को लेकर सिमरी में सघन वाहन चेकिंग चलाया जा रहा था इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने करवायी कर शराब बरामद किया है। वही पुलिस शराब का खेप मंगवाने वाले की तलाश कर रही है। उत्पात अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर वाहन मालिक का सत्यापन के लिए डीटीओ को भेजा गया है